Weather
Monsoon Forecast Today : भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून के कहर बरपाने के बावजूद उत्तर भारत में क्यों नहीं हो रही बारिश, जानिए इसके पीछे का कारण
भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरे जोरों पर है। मॉनसून में भारी बारिश आम बात है लेकिन उत्तर भारत में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।

Monsoon Forecast Today : भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरे जोरों पर है। मॉनसून में भारी बारिश आम बात है लेकिन उत्तर भारत में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। हालांकि उत्तर भारत में मॉनसून के दस्तक दिए 20 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है।

दिन में तेज़ धूप निकलती है। जिससे लोगो को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ता हैं। इसके उलट यूपी और पहाड़ी इलाकों में हर रोज जोरदार बारिश होती है जिससे बाढ़ आ गई है।Monsoon Forecast Today

उत्तर भारत में हाल के दिनों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग भी हर रोज हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी करता है लेकिन उत्तर भारत में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिर रही है।

गर्मी और उमस ने एक बार फिर उत्तर भारत ले लोगों को पसीना-पसीना कर दिया है। मौसम विभाग ने आज उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया है।Monsoon Forecast Today




































