Monsoon News 10 August 2024 : अगले हफ्ते हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में तेज गर्जना के साथ बरसात होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
अगले हफ्ते हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में तेज गर्जना के साथ बरसात होने की संभावना है।

Monsoon News 10 August 2024 : दिल्ली में कल सुबह और शाम बारिश हुई अब दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 अगस्त तक दिल्ली में बरसात होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, भारत के अलग-अलग हिस्सों में मानसून की सक्रियता के साथ चक्रवात का असर जारी है। इनमें से पहला दक्षिणपूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती फैलाव बना हुआ है और निचले स्तर तक फैला हुआ है। दूसरा चक्रवात उत्तरपूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में फैलता जा रहा है।

दक्षिणी झारखंड और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती घेरा बन रहा है। मानसून लगातार सक्रिय है और औसत समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति के नजदीक है।Monsoon News 10 August 2024

आज हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, त्रिपुरा, असम और मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है।
अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की संभावना है।Monsoon News 10 August 2024

अगले हफ्ते हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, केरल, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में तेज गर्जना के साथ बरसात होने की संभावना है।




































