Chankya Niti

Chanakya Niti:घर के मुखिया में होने चाहिए ये गुण,परिवार रहेगा हमेशा खुशहाल

आचार्य चाणक्य के अनुसार घर का मुखिया कभी भी कान का कच्चा नहीं होना चाहिए। घर के मुखिया को बिना सबूत के किसी भी बात पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जीवन दर्शन से जुड़े कई रहस्यों का जिक्र है। इसमें यह भी बताया गया है कि जीवन कैसे जीना चाहिए।

आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में परिवार के मुखिया के गुणों का भी उल्लेख किया है। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि अगर घर के मुखिया मे यह गुण है तो वह अपने पूरे परिवार को हर परिस्थिति में अपने साथ लेकर आगे चलेगा।

घर के मुख्या मे होने चाहिए गुण

सोच-समझकर फैसला लेने वाला
फैसला लेते समय घर के मुखिया को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके निर्णय से परिवार के किसी भी सदस्य को हानि न हो।इसलिए उन्हें सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।

अपने निर्णयों पर कायम रहें
चाणक्य के अनुसार कोई भी परिवार तभी शांति और समृद्धि से रह सकता है, जब परिवार का मुखिया दृढ़ निश्चयी हो।घर का मुखिया जो भी फैसला ले उस पर हमेशा कायम रहें। घर में अनुशासित माहौल बनाए रखें और परिवार के सदस्यों का मार्गदर्शन करें।

पैसे की बचत करने वाला
आचार्य चाणक्य के अनुसार घर के मुखिया को हमेशा कठिन समय के लिए धन बचाकर रखना चाहिए। परिवार के मुखिया को हमेशा अपनी मासिक आय का कुछ हिस्सा बचाकर रखना चाहिए, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे के सामने हाथ न फैलाना पड़े।

कान का कच्चा नही होना चाहिए
आचार्य चाणक्य के अनुसार घर का मुखिया कभी भी कान का कच्चा नहीं होना चाहिए। घर के मुखिया को बिना सबूत के किसी भी बात पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button