Chanakya Niti :महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं मर्दों की ये खूबियां, जानिए ये खूबियां
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं उन मर्दों की ओर आकर्षित होती हैं जो धैर्यवान और शांत स्वभाव के होते हैं। मर्दों की ये खूबियां महिलाओं को बेहद आकर्षित करती हैं।

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में मनुष्य का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि मर्द की कौन सी आदतें महिलाओं को पसंद आती हैं।
ये खूबियां होनी चाहिए
धैर्यवान
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं उन मर्दों की ओर आकर्षित होती हैं जो धैर्यवान और शांत स्वभाव के होते हैं। मर्दों की ये खूबियां महिलाओं को बेहद आकर्षित करती हैं। ऐसे मनुष्य निर्णय लेने में भी काफी अच्छे होते हैं। इसलिए मर्दों का यही गुण महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।
अच्छा व्यक्तित्व
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज किसी भी मर्द का व्यक्तित्व होता है। महिलाओं को किसी मर्द का समृद्ध व्यक्तित्व बहुत पसंद होता है। महिलाएं नोटिस करती हैं कि एक मर्द दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करता है। इसलिए मर्द का व्यक्तित्व अच्छा होना चाहिए।
साहस
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मर्द को साहसी होना चाहिए। जो मर्द साहसी होता है उसकी तरफ महिलाएं बहुत जल्दी आकर्षित होती हैं। चाणक्य नीति के अनुसार महिलाओं को ऐसे मर्द पसंद आते हैं जो उनके साहस का प्रतीक होते हैं। उनकी ढाल बनकर खड़े रहें।
जिस मर्द मे अहंकार नहीं होता
जिन मर्दों मे अहंकार की भावना नहीं होती, वे भी महिलाओं को बहुत आकर्षक लगते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाओं को ऐसे मर्द पसंद आते हैं जिनमें अहंकार नहीं होता और जो सरल स्वभाव होता हैं।