Weather
Mausam Update 22 July 2024 : उत्तर भारत के आसमान में काले बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना, बारिश का नामोनिशान नहीं
हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत में अचानक मौसम करवट ले रहा है। आज सुबह से पड़ रही चिलचिलाती गर्मी आसमान में घने-काले बादल छाने से छूमंत्र हो गई है।

Mausam Update 22 July 2024 : हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत में अचानक मौसम करवट ले रहा है। आज सुबह से पड़ रही चिलचिलाती गर्मी आसमान में घने-काले बादल छाने से छूमंत्र हो गई है। अभी तक भले ही बारिश नहीं हुई, लेकिन धूप पूरी तरह खत्म हो चुकी है।
हर रोज की तरह आज भी सुबह की शुरुआत गर्मी से हुई थी। लोग गर्मी और उमस से परेशान दिखे। दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी पड़ रही थी। लेकिन शाम होते होते मौसम ने अचानक करवट ले ली।
आसमान घने और काले बादलों से ढक चुका है। चिलचिलाती गर्मी का नामोनिशान नहीं है। एक तरफ धूप और दूसरी तरफ ठंडी तेज हवा ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी हद तक निजात दिलाई है।
आसमान में काले बादलों से ऐसा लग रहा है की शायद बारिश होगी। आम लोग व किसान भी बादलों की ओर टकटकी लगाए देख रहे की शायद बारिश होने से मौसम सुहावना हो जाए।Mausam Update 22 July 2024
अभी तक बारिश होने का मौसम बना हुआ है। लेकिन बारिश नहीं हुई है। शायद आज रात को बारिश हो जाए। जिससे मौसम सुहावना हो जाए।Mausam Update 22 July 2024