Ajab Gajab: इस देश मे दूसरों की पत्नी चुरा लेते हैं लोग और फिर करते हैं ऐसा काम, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
पश्चिमी अफ्रीका में एक अजीब जनजाति रहती है जो शादी के लिए बहुत ही अजीब परंपराओं का पालन करती है।

Ajab Gajab: मानव जीवन में विवाह का बहुत महत्व है। हालाँकि, दुनिया भर में अलग-अलग मान्यताएँ हैं। अलग-अलग जाति, धर्म और देश के लोग अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी करते हैं।
हमारे देश में भी अलग-अलग जगहों पर शादी को लेकर कई अलग-अलग रीति-रिवाज हैं। लेकिन आज हम आपको शादी से जुड़े एक ऐसे रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरानी मे पड़ जाएंगे।
पश्चिमी अफ्रीका में एक अजीब जनजाति रहती है जो शादी के लिए बहुत ही अजीब परंपराओं का पालन करती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जनजाति के लोग दूसरे लोगों की पत्नियों से शादी करने के लिए उन्हें रुपए भी मिलते हैं।
यह सुनने में बेहद अजीब है लेकिन यहां के लोग इस परंपरा को काफी लंबे समय से निभाते आ रहे हैं।पश्चिम अफ्रीका में पाई जाने वाली वोडाबे जनजाति शादी करने के लिए एक-दूसरे की पत्नियों को चुराते है।
यह जनजाति इस तरह की शादी के लिए जानी जाती है। यही परंपरा इस जनजाति की पहचान है।इस जनजाति के लोग शादी करने के लिए एक-दूसरे की पत्नियों को चुराते हैं। दरअसल, ये अजीब परंपराएं पहली शादी के लिए नहीं हैं।
ऐसा कहा जाता है कि इस जनजाति के लोगों की पहली शादी उनके परिवार की सहमति से होती है।इस जनजाति के लोगों में दूसरी शादी करने का रिवाज थोड़ा अलग है।
ये लोग दूसरी शादी के लिए किसी दूसरे की पत्नी को पसंद करते हैं और फिर उन्हें चुराकर उनसे शादी करते हैं। यदि कोई ऐसा नहीं करता तो उसे पुनर्विवाह का अधिकार नहीं है। पुनर्विवाह का यही एकमात्र तरीका है।वे हर साल गेरेवोल महोत्सव का आयोजन करते हैं।
इस त्यौहार के दौरान सभी लड़के सज-धज कर आते हैं और अपने चेहरों पर रंग-रोगन करवाते हैं। इस सामूहिक आयोजन के दौरान लड़के नृत्य और विभिन्न गतिविधियों से दूसरों की पत्नियों का दिल जीतने का प्रयास करते हैं।
लेकिन इसकी जानकारी उसके पति को नहीं होनी चाहिए।इस दौरान अगर किसी की पत्नी किसी दूसरे पुरुष के साथ भाग जाती है, तो समुदाय उन दोनों की शादी करा देता है। उनकी दूसरी शादी को समुदाय में प्रेम विवाह के रूप में स्वीकार किया जाता है।