Chanakya Niti: बुद्धिमान मनुष्य को कभी नहीं करना चाहिए ये काम,नहीं तो भुगतना पड़ सकता है बुरा परिणाम
चाणक्य के अनुसार बुद्धिमान मनुष्य को कभी भी भूखा नहीं रहना चाहिए क्योंकि इससे उसकी बुद्धि नष्ट हो जाती है।

Chanakya Niti: चाणक्य को उनकी नीतियों के लिए याद किया जाता है। उनकी नीतियां कभी ग़लत साबित नहीं हुईं।इसीलिए मनुष्य को उनकी कही बातें आज भी याद हैं।
ऐसा माना जाता है कि यदि कोई मनुष्य उनके द्वारा बताई गई बातों को अपने जीवन में शामिल कर ले तो वह आने वाली परेशानियों से आसानी से बच सकता है। सफलता के लिए चाणक्य की नीतियां रामबाण की तरह काम करती हैं।
बुद्धिमान मनुष्य को कभी नहीं करना चाहिए ये काम,नहीं तो भुगतना पड़ सकता है बुरा परिणाम
भूखा नहीं रहना चाहिए
चाणक्य के अनुसार बुद्धिमान मनुष्य को कभी भी भूखा नहीं रहना चाहिए क्योंकि इससे उसकी बुद्धि नष्ट हो जाती है। साथ ही उनकी सोचने-समझने की क्षमता भी कम हो जाती है। इसलिए अगर आप अपनी भविष्य की समस्याओं को खत्म करना चाहते हैं या उनसे बचना चाहते हैं तो चाणक्य की नीतियों को अपनाएं।
ऐसे दुश्मनों और दोस्तों से दूरी बनाकर रखें
चाणक्य के अनुसार शक्तिशाली शत्रु और कमजोर मित्र आपको परेशानी में डालते हैं।ऐसे में इनसे दूर रहे।
सफलता के दो खास मंत्र
चाणक्य के अनुसार जीवन में सफलता के दो विशेष सूत्र हैं, जिनका प्रयोग करके आप अपने जीवन को प्रगतिशील बना सकते हैं। चाणक्य नीति कहती है कि कर्म और ज्ञान किसी भी मनुष्य को उड़ान दे सकता है।
सच्चाई के साथ
चाणक्य नीतियां कहती हैं कि अगर आपको सफल होना है तो हमेशा सच के साथ रहना चाहिए, जिससे आप बिना किसी डर और झिझक के किसी के भी सामने खड़े हो सकेंगे, जो ऐसा करते हैं वे चैन की नींद सोते हैं।