Weather

Heat Wave Alert : अगले पांच दिनों के लिए उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने का रेड अलर्ट जारी,भीषण गर्मी से जन जीवन बेहाल

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए उत्तर भारत में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी ने जन जीवन को बेहाल कर दिया है।

Heat Wave Alert : मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए उत्तर भारत में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।लोगों को सलाह दी जाती है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।केरल मे भारी बारिश को लेकर दो जिलों में रेड अलर्ट और नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

भारत में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है।जहां पूरे उत्तर पश्चिम भारत में आसमान से आग पड़ रही है,वहीं दक्षिणी भारत में भारी बारिश हो रही है।

मछुआरों को समुद्र मे न जाने की सलाह दी गई है। केरल मे 20 सेमी तक बारिश दर्ज की गई है।तमिलनाडु के कोयंबटूर के अलावा कन्याकुमारी और शिवगंगा जिलों में भी 12 से 14 सेमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढे :Loo Ka Alert : भारत मे गर्मी ने बरपाया अपना कहर!,एसी और कूलर के भी छूटे पसीने

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश,दिल्ली,राजस्थान,पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहने की संभावना है।

मैदानी इलाके गर्मी से झुलस रहे हैं।कल जम्मू संभाग में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी ने जन जीवन को बेहाल कर दिया है।

यह भी पढे :Weather Update : भीषण गर्मी से भारतवासी बेहाल,जानिए गर्मी से कब मिलेगा छुटकारा

हिमाचल में कम बारिश और बर्फबारी तथा बढ़ते तापमान के कारण अधिकांश जल स्रोत सूख रहे हैं और 478 पेयजल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं। जल संसाधन 75 प्रतिशत तक ख़त्म हो गए हैं और कोई अन्य वैकल्पिक स्रोत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button