Haryana

Ration Depot Holder Haryana : हरियाणा में राशन डिपो धारकों के लिए Good News,60 साल से अधिक उम्र के राशन डिपो धारकों के लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया वापस

हरियाणा में राशन डिपो धारकों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। हरियाणा सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र के राशन डिपो धारकों के लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया था।

Ration Depot Holder Haryana : हरियाणा में राशन डिपो धारकों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। हरियाणा सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र के राशन डिपो धारकों के लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया था।

हरियाणा सरकार ने भी अपने डिपो पर राशन सप्लाई पर रोक लगा दी थी लेकिन अब सरकार ने अपने फैसले पर यू-टर्न ले लिया है।

हरियाणा सरकार द्वारा अपना फैसला वापस लेने के बाद जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने हिसार जिले के 109 डिपो धारकों को पहले की तरह राशन सप्लाई करने का आदेश जारी कर दिया है।Ration Depot Holder Haryana

इस संबंध में खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने 9 अप्रैल को पत्र जारी किया है । हरियाणा सरकार ने कुछ समय पहले फैसला लिया था कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को राशन डिपो आवंटित नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढे :Gurugram Crime: हरियाणा के गुरुग्राम मे मामी-भांजे के अफेयर का खौफनाक अंजाम, मामा का गला घोंटकर कर दी हत्या, जाने क्या है पूरा मामला

सरकार ने सभी जिलों के खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों से डिपो होल्डरों का रिकार्ड मांगा था। डिपो धारकों को 2 साल के लिए राशन डिपो दिया जाता है। वर्ष 2022 में जिले के डिपो धारकों के लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया, जो 31 मार्च तक वैध है।Ration Depot Holder Haryana

यह भी पढे :Ban on Crop Residue Burning: हरियाणा के फ़तेहाबाद के खेतों में फसल अवशेष जलाने पर रोक, धारा 144 हुई लागू

अब हरियाणा सरकार के आदेश पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने 27 मार्च को पत्र जारी कर राशन डिपो की सप्लाई न बांटने के आदेश दिए थे। हैफेड को भी लिखित में सूचित किया गया था। इसमें कहा गया कि 60 साल से अधिक उम्र के डिपो धारकों से सामान का शुल्क नहीं लिया जाए।Ration Depot Holder Haryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button