Viral

Geeta Updesh Quotes: गीता के ये उपदेश बदल देगे आपके जीवन जीने का नजरिया, जानिए गीता के अनमोल उपदेश

गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है, हे पार्थ! अभिमान, अहंकार, क्रोध, कठोरता और अज्ञान ये सभी राक्षसी लक्षण हैं। इन चीजों का त्याग करके ही कोई मनुष्य अच्छा इंसान बन सकता है।

Geeta Updesh Quotes: श्रीमद्भागवत गीता हमे जीवन में धर्म, कर्म और प्रेम का ज्ञान कराती है। श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान मानव जीवन और जन्म-जन्मांतर दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।गीता मनुष्य को जीने की सही राह दिखाती हैं।

गीता के वचनों को जीवन में अपनाने से बहुत उन्नति मिलती है। गीता ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जो मनुष्य को सही जीना सिखाती है।

गीता में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं का वर्णन है। गीता के ये उपदेश महाभारत युद्ध के दौरान कुरूक्षेत्र मे श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिए थे।

गीता के यह है उपदेश
गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है, हे पार्थ! अभिमान, अहंकार, क्रोध, कठोरता और अज्ञान ये सभी राक्षसी लक्षण हैं। इन चीजों का त्याग करके ही कोई मनुष्य अच्छा इंसान बन सकता है।

गीता में श्रीकृष्ण कहते है कि जो लोग स्पष्ट और सीधी बात करते हैं, भले ही उनके शब्द कठोर हों, वे कभी किसी को धोखा नहीं दे सकते।

गीता में श्रीकृष्ण कहते है अच्छा सोचो, लोग अपने आप अच्छे दिखेंगे, अच्छे इरादे रखो, चीजें अपने आप सही हो जाएंगी।

गीता में श्रीकृष्ण कहते है कि जीवन में तीन मंत्र हमेशा याद रखने चाहिए। ख़ुशी में कभी किसी से वादा नहीं करना चाहिए, गुस्से में कभी जवाब नहीं देना चाहिए,और दुःख में कभी कोई फैसला नहीं करना चाहिए।

गीता में श्रीकृष्ण कहते है क्रोध एक बुरा स्वभाव है लेकिन इसे जहां आवश्यक हो वहां दिखाना चाहिए। अन्यथा, गलत करने वाले को कभी एहसास नहीं होगा कि वह कुछ गलत कर रहा है। ऐसे में वह आपके साथ हमेशा वैसा ही व्यवहार करेगा।

गीता में श्रीकृष्ण कहते है कि भाग्य हमारे पिछले कर्मों का फल है। उसी प्रकार, आज हम जो कार्य करेंगे वही हमारा कल निर्धारित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button