Viral

Plane Milage: क्या आपने कभी सोचा है कि हवाई जहाज़ 1 लीटर में कितना कितनी दूर तक चलता है? समझिए कितना होता है प्लेन का माइलेज?

Fuel consumption: टोक्यो और न्यूयॉर्क शहर के बीच लगभग 13 घंटे की उड़ान के लिए, बोइंग 747 लगभग 187,200 लीटर ईंधन की खपत करता है। विमान 568 लोगों को ले जा सकता है।

Plane Milage: जब हम कोई बाइक या कार खरीदते हैं तो उसके सभी फीचर्स के अलावा उसके माइलेज के बारे में भी जानते हैं। यानी एक लीटर पेट्रोल या डीजल में कार कितने किलोमीटर का सफर तय कर सकती है?

यात्रा की लागत मुख्यतः वाहन की ईंधन खपत पर निर्भर करती है। इसलिए जब ईंधन की दरें बढ़ती हैं, तो किराया भी बढ़ता है। यह तो थी सड़क पर चलने वाली कारों की बात, हवाई जहाज भी परिवहन का साधन है, इन्हें चलाने के लिए ईंधन की जरूरत होती है।

अन्य वाहनों की तरह हवाई जहाज में भी एक इंजन होता है, जिसका खुराक ईंधन होता है। यह ईंधन पेट्रोल-डीजल से अलग है। ऐसे में यह जानना काफी दिलचस्प होगा कि यह विशालकाय विमान एक लीटर में कितनी दूरी तय करता है। आइए जानते हैं विमान का माइलेज.

बोइंग 747 कितना ईंधन खपत करता है?
ईंधन की खपत जानने के लिए हम बात करेंगे सबसे बड़े माने जाने वाले बोइंग 747 विमान के बारे में। विमान की औसत गति लगभग 900 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो लगभग 500 यात्रियों को ले जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोइंग विमान प्रति सेकंड लगभग 4 लीटर ईंधन की खपत करता है। इस हिसाब से एक मिनट की यात्रा के लिए इसमें 240 लीटर ईंधन की खपत होती है। ऐसे विमान प्रति लीटर ईंधन में लगभग 0.8 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं।

प्रति घंटे होती है इतनी ईंधन खपत
एक बोइंग 747 प्रति किलोमीटर लगभग 12 लीटर ईंधन की खपत करता है। बोइंग से जुड़ी एक वेबसाइट के मुताबिक, बोइंग 747 विमान हर सेकंड एक गैलन यानी करीब 4 लीटर ईंधन की खपत करता है।

विमान प्रति मील लगभग 5 गैलन ईंधन या प्रति किलोमीटर लगभग 12 लीटर ईंधन की खपत करता है। एयरबस A32 प्रति सेकंड 0.683 लीटर ईंधन की खपत करता है। एक बोइंग विमान प्रति घंटे 14,400 लीटर ईंधन की खपत करता है।

टोक्यो और न्यूयॉर्क शहर के बीच लगभग 13 घंटे की उड़ान के लिए, बोइंग 747 विमान लगभग 187,200 लीटर ईंधन की खपत करता है। विमान 568 लोगों को ले जा सकता है।

बोइंग 747 विमान एक कार्गो परिवहन और बड़ा वाणिज्यिक विमान है। इसे जंबो जेट या आसमान की रानी भी कहा जाता है। विमान ईंधन को विमान टरबाइन ईंधन (ATF) कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button