Viral

Rules of Wearing Rudraksha Mala:रुद्राक्ष माला पहनने के बाद न करें ये गलतियां,नहीं तो फायदे की जगह होगा नुकसान

रुद्राक्ष को काले धागे में नहीं पहनना चाहिए। इसे पीले या लाल धागे में पहन सकते हैं। रुद्राक्ष को कभी भी गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए। इसे हमेशा नहाकर और साफ कपड़े पहनकर ही पहनना चाहिए

Rules of Wearing Rudraksha Mala:आपने कई लोगों को रुद्राक्ष पहने हुए देखा होगा। कभी-कभी आपका मन रुद्राक्ष की माला पहनने का भी करेगा। हालांकि, कई लोगों को इसके नियम पता नहीं होते, जिससे उन्हें परेशानी होती है।

यह भी पढे : Himanshu Success Story: हिमांशु की संघर्षपूर्ण सफलता की कहानी बनी प्रेरणा, होटल मे वेटर का काम करने के बाद बना नायब तहसीलदार, 

सावन का महीना चल रहा है और भक्त भगवान शिव की भक्ति में लीन हैं। इस दौरान भगवान शिव से जुड़ने के लिए घर में विभिन्न वस्तुएं रखी या पहनी जाती हैं। इन्हीं में से एक है रुद्राक्ष। रुद्राक्ष को भगवान शिव का अंश माना जाता है और यह उन्हें बहुत प्रिय है। इसे धारण करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और विभिन्न रोगों और कुंडली दोषों से मुक्ति मिलती है।Rules of Wearing Rudraksha Mala

यह भी पढे : Small Savings Interest Rates Increase:बड़ी खुशखबरी, अब PPF-SSY पर मिलेगा इतना फायदा, सरकार ने बढ़ा दी ब्याज की दरें

माना जाता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है। इसीलिए महादेव के भक्त इसकी माला पहनते हैं। लोग रुद्राक्ष माला तो पहनते हैं, लेकिन इसे पहनने के नियम और पहनने के बाद के नियमों के बारे में नहीं जानते। इसलिए रुद्राक्ष धारण करना फायदेमंद ही नहीं बल्कि हानिकारक भी होता है।Rules of Wearing Rudraksha Mala

रुद्राक्ष को काले धागे में नहीं पहनना चाहिए। इसे पीले या लाल धागे में पहन सकते हैं। रुद्राक्ष को कभी भी गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए। इसे हमेशा नहाकर और साफ कपड़े पहनकर ही पहनना चाहिए। रुद्राक्ष धारण करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

माला में रुद्राक्ष की संख्या विषम होनी चाहिए। 27 मनकों से कम की रुद्राक्ष माला कभी न पहनें।किसी दूसरे की रुद्राक्ष माला कभी न पहनें और न ही अपनी माला किसी दूसरे को दें। ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है। किसी के अंतिम संस्कार या शवयात्रा में रुद्राक्ष की माला नहीं पहननी चाहिए।Rules of Wearing Rudraksha Mala

वहीं जो लोग मांस खाते हैं या शराब पीते हैं उन्हें रुद्राक्ष नहीं पहनना चाहिए। उन जगहों से भी बचना चाहिए जहां इन दोनों का सेवन किया जाता है।यदि कोई व्यक्ति रुद्राक्ष धारण करना चाहता है तो उसे धूम्रपान, शराब पीना और मांस खाना छोड़ देना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को रुद्राक्ष पहनने से बचना चाहिए। यदि कोई महिला रुद्राक्ष पहनती है तो उसे बच्चे के जन्म के बाद सूतक की अवधि समाप्त होने तक इसे नहीं पहनना चाहिए। हालांकि, इसके बाद वह दोबारा पहन सकती हैं। रात को सोने से पहले रुद्राक्ष उतार देना चाहिए।Rules of Wearing Rudraksha Mala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button