Viral

Vastu Tips For Home: घर में भूलकर भी ना लगाएं ये पेड़-पौधे,ये पेड़-पौधे लगाने से नष्ट हो जाएगी घर की सुख-शांति

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इमली के पौधे नहीं लगाने चाहिए, इससे घर में लगाने से नकारात्मकता आती है। इसे घर में लगाने से हमेशा डर और खौफ का माहौल बना रहता है।

Vastu Tips For Home:वास्तु शास्त्र में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का विशेष महत्व है। इसके अनुसार घर की हर चीज का मनुष्य के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पेड़-पौधे घर में भूलकर भी नहीं लगाने चाहिए। इन पौधों को लगाने से घर में दुर्भाग्य और दरिद्रता आती है।

घर में भूलकर भी ना लगाएं ये पेड़-पौधे,ये पेड़-पौधे लगाने से नष्ट हो जाएगी घर की सुख-शांति

खजूर का पेड़
घर के आंगन में खजूर का पेड़ लगाना नहीं चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।यह पेड़ देखने में तो बहुत सुंदर लगता है लेकिन माना जाता है कि इसे लगाने से घर के लोगों पर कर्ज बढ़ता है।

बोनसाई के पौधे
आज के दौर में घर में सजावट के लिए बोनसाई पौधे रखने का चलन बढ़ गया है। ये पौधे देखने में तो खूबसूरत होते हैं लेकिन इन्हें घर के अंदर रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वे प्रगति में बाधा डालते हैं।

इमली का पेड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इमली के पौधे नहीं लगाने चाहिए, इससे घर में लगाने से नकारात्मकता आती है। इसे घर में लगाने से हमेशा डर और खौफ का माहौल बना रहता है। इसलिए इसे भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

सूखे पेड़ और झाड़ियाँ
यदि घर में लगे पेड़ और झाड़ियाँ सूख रही हैं तो उन्हें हटा देना सबसे अच्छा है। वास्तु के अनुसार सूखे पेड़-पौधे घर में उदासी लाते हैं और इन्हें लगाने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है।

कांटेदार पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अंदर और आसपास कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे घर में तनाव का माहौल बनता है। कांटेदार पौधे आपसी मतभेद बढ़ाने का भी काम करते हैं।

बबूल का पौधा
शास्त्रों के अनुसार घर में बबूल का पौधा लगाने से वाद-विवाद बढ़ता है। इससे परिवार के सदस्यों में मानसिक रोग उत्पन्न होता है। घर के आसपास इसका होना भी अशुभ माना जाता है।

पीपल का पेड़
घर में पीपल का पेड़ न लगाएं। वास्तु के अनुसार इसे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।यदि घर की दीवार या किसी कोने में पीपल का पौधा उग गया हो तो उसे पाड़ देना चाहिए।

मेहंदी के पौधे
ऐसा माना जाता है कि मेहंदी के पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है और इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। यह पौधा घर की सुख-शांति को भंग करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button