Weather

Extreme Heat Sirsa : हरियाणा के सिरसा मे गर्मी ने दिखाया अपना प्रचंड रूप,हर रोज सिरसा मे तापमान तोड़ रहा अपना पुराना रिकार्ड

सिरसा और हिसार में भीषण गर्मी ने लोगों के जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।चिलचिलाती गर्मी ने लोगों के हालात खराब कर दिए हैं,जिससे लोग परेशान हैं।

Extreme Heat Sirsa : सिरसा और हिसार में भीषण गर्मी ने लोगों के जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।चिलचिलाती गर्मी ने लोगों के हालात खराब कर दिए हैं,जिससे लोग परेशान हैं।

सुबह 11 बजते ही शहर की सड़कें सूनी नजर आने लगती है और दोपहर तक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है।

कल अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया,जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था ।

चिलचिलाती गर्मी के कारण अधिकांश लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे है। डॉक्टरों ने भी लोगों को सलाह दी है की दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचना चाहिए। रात के तापमान में भी ज्यादा गिरावट नहीं हुई है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मई में इतनी गर्मी 2004 में देखी गई थी। 20 साल बाद तापमान फिर हर दिन 40 डिग्री से ऊपर रह रहा है।

यह भी पढे :Haryana Rain Forecast: हरियाणा के सिरसा जिले में भीषण गर्मी जारी, जाने कब होगी बारिश? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

भीषण गर्मी का असर सब्जियों पर भी पड़ा है। इस समय लगाई गई बेल वाली फसलें, लौकी, तुरई, टमाटर और अन्य सब्जियों को नुकसान होने का काफी खतरा है क्योंकि गर्मी के कारण बेल मुरझाने लगी हैं।

यह भी पढे :Weather News: मई मे गर्मी मार कुछ नहीं, जून में और ज्यादा पड़ेगी भीषण गर्मी, मॉनसून पर IMD ने क्या कहा?

इससे सब्जी उत्पादन में कमी आने की संभावना है।सब्जियाँ अचानक पक रही हैं, जिससे भविष्य में सब्जी की कीमतें बढ़ सकती हैं और उत्पादन घट सकता है। बेल वाली फसलों में परागण भी कम हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button