Weather

Garmi Ka Alert Jari : हरियाणा में मतदान के दिन भी चिलचिलाती गर्मी का कहर जारी,जानिए गर्मी से मतदान पर कितना पड़ेगा असर?

पूरे हरियाणा में आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक,आज हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी अधिक रहेगी। तापमान 46 डिग्री या उससे अधिक तक बढ़ने का अनुमान है।

Garmi Ka Alert Jari : भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है।पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा है।

जैसे-जैसे दिन चढ़ता है गर्मी अपना रुद्र रूप दिखाने लगती है। शाम होने के बाद भी आसमान से आग बरसती है।रात को गर्म हवा जारी रहती है।

पूरे हरियाणा में आज लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक,आज हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी अधिक रहेगी। तापमान 46 डिग्री या उससे अधिक तक बढ़ने का अनुमान है।

ऐसे में मतदान के दिन मतदाताओं को परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग ने मतदाताओं को उनकी सुविधा के लिए गर्मी से बचने का सुझाव दिया है।मौसम विभाग के मुताबिक सुबह सबसे पहले मतदान करें। यह देखना दिलचस्प होगा कि बढ़ते तापमान का हरियाणा में वोटिंग पर क्या असर पड़ेगा।

पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी जारी है। कल भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। दिनभर 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मौसम के चलते अस्पतालों में उल्टी, दस्त और बुखार की ओपीडी बढ़ गई है।

यह भी पढे :Loo Ka Alert Today : हरियाणा,राजस्थान,पंजाब और यूपी मे 28 मई तक गर्मी जारी रहने का अनुमान,मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने हरियाणा के हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, रेवाडी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी और सिरसा में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढे :Garmi Ka Kahar : उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी,जानिए उत्तर भारत मे कब होगी बारिश

हरियाणा में रात का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है । हरियाणा में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । हिसार और महेंद्रगढ़ में तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 46 डिग्री सेल्सियस और चरखी दादरी में 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button