Weather

Loo Ka Alert Today : हरियाणा,राजस्थान,पंजाब और यूपी मे 28 मई तक गर्मी जारी रहने का अनुमान,मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

चिलचिलती गर्मी उत्तर भारत में कहर बरपा रही है। पिछले पांच दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है और 28 मई तक गर्मी जारी रहने का अनुमान है।

Loo Ka Alert Today : चिलचिलती गर्मी उत्तर भारत में कहर बरपा रही है। पिछले पांच दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है और 28 मई तक गर्मी जारी रहने का अनुमान है।

भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां अधिकतम तापमान लगातार आसमान छू रहा है, वहीं गर्म हवाओं की रफ्तार ने इंसान तो क्या पशु-पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है।

दोपहर का समय ऐसा लग रहा है मानों लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया हो। बाज़ार शांत हैं,सड़कें सुनसान हैं।भारत मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक मौसम बुलेटिन के अनुसार,पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम पारा 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक,1 जून को केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद 28 जून के आसपास पंजाब और हरियाणा में बारिश होगी।

यह भी पढे :Mausam Update : भारत में कहीं बारिश का कहर तो कही लू का कहर जारी,जानिए मौसम का ताजा अपडेट

हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा।इसी तरह पंजाब के लुधियाना में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, मई तक मौसम गरम बना रहेगा।

अगले 48 घंटों में हरियाणा में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रह सकता है।

यह भी पढे : Monsoon 2024 : हरियाणा,पंजाब,दिल्ली और राजस्थान मे 30 जून तक मॉनसून पहुचने की संभावना,अबकी बार मॉनसून से हरियाणा,पंजाब,दिल्ली और राजस्थान मे होगी भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि रात में भी गर्मी अपने चरम पर रहेगी। इस साल 30 जून के आसपास हरियाणा और राजस्थान में मानसून आने की उम्मीद है। मानसून आने से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढे :Garmi Ka Kahar : उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी,जानिए उत्तर भारत मे कब होगी बारिश

दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कल सुबह तक चक्रवात में बदलने की संभावना है और कल शाम तक बांग्लादेश और उसके पश्चिम में एक गंभीर चक्रवात में बदलने का अनुमान है।

यह भी पढे :Bharat Me Kab Aaega Monsoon : 15 जुलाई तक पूरे भारत में फैल जाएगा मॉनसून! गर्मी बोलने वाली है टाटा,बाय-बाय,

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका जताई है। पूर्वी यूपी के कुछ शहरों में आज बारिश की संभावना है।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ने का रेड अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button