Weather

Mausam Ki Jankari : भीषण गर्मी से हरा चारा और सब्जी की फसलें हुई प्रभावित, रोजाना पानी देने से बढ़े खर्चे

भीषण गर्मी से हरा चारा और सब्जी की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र समन्वयक डाॅ. रमेश वर्मा ने कहा कि तेज धूप और गर्मी से सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

Mausam Ki Jankari : भीषण गर्मी से हरा चारा और सब्जी की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र समन्वयक डाॅ. रमेश वर्मा ने कहा कि तेज धूप और गर्मी से सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

इस मौसम में किसानों को अपने खेतों में नमी बनाए रखने के लिए पानी देते रहना चाहिए। गर्मी से लोग और जानवर भी झुलस रहे हैं। पूरे माह गर्मी जारी रहेगी। गर्मी इतनी तेज है कि लोग घर से बाहर निकलने से बचते नजर आ रहे हैं।

उच्च तापमान का फसलों और सब्जियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। चारा ज्वार और फल सब्जियों को बचाने के लिए अतिरिक्त पानी देना पड़ रहा है। जिससे किसानों को अधिक लागत आ रही है।

यह भी पढे :Garmi Ka Alert Jari : हरियाणा में मतदान के दिन भी चिलचिलाती गर्मी का कहर जारी,जानिए गर्मी से मतदान पर कितना पड़ेगा असर?

गर्मी मे तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से बाजरा, ज्वार, बैंगन, टमाटर, भिंडी, खीरा, फूलगोभी और पत्तागोभी, लौकी और ककड़ी जैसी फसलें प्रभावित हुई हैं।

यह भी पढे :Loo Ka Alert Today : हरियाणा,राजस्थान,पंजाब और यूपी मे 28 मई तक गर्मी जारी रहने का अनुमान,मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

किसानों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण पत्तागोभी के पत्ते और फूल सूख गए हैं,गर्मी का लौकी और तरबूज की खेती पर बुरा असर पड़ा है। टमाटर की खेती को बचाने के लिए रोजाना पानी देने से खर्चे बढ़ गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button