Weather
Haryana Weather News : पंजाब से सटे जिलों सिरसा,फतेहाबाद,हिसार में आज शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम तेजी से बदलेगा।मौसम विज्ञानी डॉ चंद्रमोहन ने कहा,पश्चिमी विक्षोभ आज उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय होने वाला है।

Haryana Weather News :हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम तेजी से बदलेगा।मौसम विज्ञानी डॉ चंद्रमोहन ने कहा,पश्चिमी विक्षोभ आज उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय होने वाला है।
पश्चिमी विक्षोभ,जो आज सक्रिय होगा,उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बनाएगा। जिससे कल बारिश होगी ।
यह भी पढे :Rain Alert : कल रात हुई बारिश से हरियाणा और राजस्थान मे मौसम हुआ सुहावना,आज शाम को भी होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब से सटे जिलों सिरसा,फतेहाबाद,हिसार,कैथल,जिंद,कुरूक्षेत्र,करनाल,पानीपत,अंबाला,यमुनानगर और पंचकुला में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
भिवानी,महेंद्रगढ़,रेवाडी,चरखी दादरी,झज्जर,रोहतक,गुरूग्राम,नूंह, फ़रीदाबाद और पलवल में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।