Weather

Latest Monsoon Update 2024 : चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा दिलाने तेजी से भारत की तरफ बढ़ रहा है मानसून,जानिए कब तक होगी मानसून से पहली बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार,दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देने वाला है।

Latest Monsoon Update 2024 : पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी से लोग बेहाल हैं।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भारत में मानसून के आगमन की तारीख का ऐलान कर दिया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार,दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देने वाला है। आईएमडी के अनुसार, मानसून लगभग अपने तय समय पर भारत आ रहा है ।

यह भी पढे :Monsoon Update Haryana : 30 जून तक हरियाणा,राजस्थान और पंजाब मे दस्तक देने वाला है मानसून

दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और बारिश बढ़ने से 19 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून आ सकता है। पुणे में मानसून के आगमन की तारीख 22 मई के आसपास है। इस बार यह उससे थोड़ा पहले आ सकती है।

भारत में मानसून से सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। जबकि आईएमडी ने इस महीने की शुरुआत में भी मई के महीने में सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी कर दी थी।

दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में कुछ प्रकार का संवहन विकसित हो रहा है। यह निचले स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण से जुड़ा है, जिससे क्षेत्र में संवहन की संभावना बढ़ जाती है।

हवाएँ भी अधिकतर दक्षिण-पश्चिमी चल रही हैं। जिस कारण,19 मई के लगभग दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्रों और निकोबार द्वीप समूह पर मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

यह भी पढे :Monsoon Update India 2024 : भारत की ओर तेजी से आ रहा है मॉनसून,19 मई को होगी मॉनसून से पहली बारिश

इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले दस्तक देने वाला है। इस बार मॉनसून 22 मई की बजाय 19 मई को अंडमान निकोबार में दस्तक देने वाला है। इसके बाद 1 जून को केरल पहुंचने और फिर 10 जून तक महाराष्ट्र में दस्तक देने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button