Weather

Monsoon 2024 Haryana : हरियाणा वासियों को चिलचिलाती गर्मी से जल्द मिलने वाला है छुटकारा,27 जून से हरियाणा मे शुरू होगी मॉनसूनी बारिश

27 जून के बाद दिल्ली,पंजाब और हरियाणा में बारिश होगी मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल पंजाब और हरियाणा मे 104 प्रतिशत बारिश होगी।

Monsoon 2024 Haryana : पंजाब और हरियाणा के लिए राहत की खबर ये है कि इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है।साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

आईएमडी के अनुसार केरल में मानसून सक्रिय हो गया है।मानसून को केरल से पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत तक पहुंचने में 25 से 26 दिन लगते हैं। इसलिए पंजाब और हरियाणा में लोगों को मॉनसून के लिए 25 से 26 दिन तक इंतजार करना होगा।

27 जून के बाद दिल्ली,पंजाब और हरियाणा में बारिश होगी मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल पंजाब और हरियाणा मे 104 प्रतिशत बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई को तय समय से पहले अंडमान में सक्रिय हो गई है। केरल में मॉनसून की बारिश शुरू हो गई है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 6 से 7 जून तक मानसून कर्नाटक मे पहुचने का अनुमान है।11 जून तक मानसून महाराष्ट्र मे पहुचने का अनुमान है।

यह भी पढे :Monsoon Latest Update : भारत मे मानसून की बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी,अबकी बार भारत पर मेहरबान रहेगा मानसून

15 जून तक मानसून मध्य प्रदेश में पहुचने का अनुमान है। 18 जून तक मानसून उत्तर प्रदेश मे पहुचने का अनुमान है।अगर मॉनसून का रुख सही रहा तो 25 जून से उत्तर भारत में मानसून अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।

यह भी पढे :Extreme Heat Sirsa : हरियाणा के सिरसा मे गर्मी ने दिखाया अपना प्रचंड रूप,हर रोज सिरसा मे तापमान तोड़ रहा अपना पुराना रिकार्ड

30 जून तक मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में पहुचने का अनुमान है। लेकिन इस बार हरियाणा-पंजाब में 27 जून से बारिश शुरू हो सकती है।

8 जुलाई को देशभर में मानसून सक्रिय होगा। 1 जून से 30 सितंबर के बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button