Monsoon Forecast 2 August 2024 : भारत के ज्यादातर राज्यों में फिर से सक्रिय हुआ मानसून, अगले 24 घंटों में इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और कोंकण में झमाझम बारिश होगी

Monsoon Forecast 2 August 2024 : पिछले दो दिनों में भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। पिछले दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा पंजाब और राजस्थान में भी भारी बारिश हुई।
बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। कल मैदानी इलाको के साथ-साथ पहाड़ों पर भी जमकर बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने से कई लोगों की मृत्यु हो गई।Monsoon Forecast 2 August 2024
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई।Monsoon Forecast 2 August 2024
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अक्ष का पश्चिमी छोर वर्तमान में सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर में मोजूद है। समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ अब फिरोजपुर, भागलपुर, चंडीगढ़, देहरादून, गोरखपुर, बांकुरा, बरेली से होते हुए बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी की ओर जा रही है।
पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों पर गंगा का चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे उत्तर समेत भारत के कई अन्य हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला- बदला नजर आ रहा है।
महाराष्ट्र में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है।
यूपी में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। लखनऊ समेत भारत के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से भारी बारिश जारी है। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आज भी यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में कई बादल फटने की घटनाओं में चार लोग की मृत्यु हो गई हैं और लगभग 50 अन्य लापता हैं। कल हुई भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश में कई घर, पुल और सड़कें बह गईं।Monsoon Forecast 2 August 2024
यह भी पढे : Mausam Update News 1 August 2024 : भारत में कम हुई बारिश की अब होगी भरपाई, अब 2 महीने होगी अच्छी बारिश
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी रहेगी।
अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, तेलंगाना, मेघालय, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की संभावना है।Monsoon Forecast 2 August 2024