Weather

Monsoon Forecast News 22 August : अगले 12 घंटों के दौरान भारत के इन राज्यों में होगी जबरदस्त बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अगले 12 घंटों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने की आशंका है।

Monsoon Forecast News 22 August : भारत के अधिकतर राज्यों में मॉनसून ने फिर से सुपर फास्ट रफ्तार पकड़ ली है और यही वजह है कि भारत के अलग-अलग राज्यों से लगातार बारिश की खबरें आ रही हैं। बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।

मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है । पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश होने की आशंका है।

Monsoon Forecast News 22 August

 Monsoon Forecast News 22 August

अगले 12 घंटों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने की आशंका है।

यह भी पढे : Monsoon Update 22 August 2024 : हरियाणा में आज दोहपर बाद अचानक U टर्न लेने वाला है मौसम, हरियाणा के इन जिलों में होगी बरसात

उत्तर प्रदेश में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार कल नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। कल राजस्थान के बीकानेर, जयपुर,उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Forecast News 22 August

 Monsoon Forecast News 22 August

पिछले कुछ दिनों से सुस्त चल रहे मॉनसून से झारखंड में मौसम बिगड़ गया। झारखंड में मॉनसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज होने की संभावना है। Monsoon Forecast News 22 August

यह भी पढे : Monsoon Forecast 22 August 2024 : हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में अगले 5 से 6 दिनों तक कमजोर रहेगा मॉनसून, जानिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल

राजस्थान में मॉनसून की बारिश की गतिविधियों में आज से कमी आने की संभावना है। मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की ओर चली जाएगी, जिससे चार दिनों तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी हवाएं चलेंगी।

 Monsoon Forecast News 22 August

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में आज भारी बारिश होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button