Monsoon Update 28 June : मॉनसून के दस्तक देने के बाद आज रात को उत्तर भारत के इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, 35 से 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश,राजस्थान,बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्से मे आज मानसून दस्तक दे सकता हैं।
Monsoon Update 28 June : केरल में समय से पहले दस्तक देने कर बाद मानसून जून के मध्य तक आते-आते कुछ समय के लिए धीमा हो गया था। हालांकि,बारिश के मौसम ने रफ्तार पकड़ ली है।
अगले दो दिनों में मानसून लगभग सभी राज्यों में दस्तक देने की संभावना है। अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर भारत के सभी जिलों में मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है।
मौसम विभाग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश,राजस्थान,बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्से मे आज मानसून दस्तक दे सकता हैं।
अगले दो दिनों में हरियाणा ,राजस्थान, पंजाब ,उत्तर प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ के कुछ अन्य हिस्सों में मानसून के तेज होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि चिलचिलाती गर्मी झेल रहे उत्तर भारत के लोगों को अगले 2 से 3 दिनों में राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र,मराठवाड़ा, कर्नाटक,केरल,लक्षद्वीप,गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में आज और कल भारी बारिश होने की संभावना हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल भारी बारिश होने की संभावना हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों मे जमकर बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रात को देश के कई राज्यों में आंधी और बिजली कड़कने के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।