Monsoon Update News 29 July 2024 : भारत के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात, आने वाले दिनों में होगी जोरदार बारिश
भारत के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। इससे सामान्य जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।

Monsoon Update News 29 July 2024 : भारत के कई राज्यों में इन दिनों भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। इससे सामान्य जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।
सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। जिस कारण कई जगहों पर भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिससे लोगों को यात्रा करने में दिक्कत आ रही है।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। लखनऊ में कल भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 से 4 दिनों तक यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।
इन मौसम प्रणालियों के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। हिमालय के पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश होने की आशंका है।Monsoon Update News 29 July 2024
झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिससे भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई को झारखंड में तेज कड़कड़ाहट के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।Monsoon Update News 29 July 2024