Haryana Ka Mausam : हरियाणा मे अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा भीषण गर्मी का प्रकोप,मौसम विभाग ने हरियाणा मे लू चलने का जारी किया अलर्ट
चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार हरियाणा स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड के मुताबिक 24 मई तक हरियाणा में मौसम गर्म बना रहेगा

Haryana Ka Mausam : हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों मे इस समय भीषण गर्मी पड़ रही हैं।दिन का अधिकतम तापमान हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है।मौसम विभाग ने हरियाणा मे लू चलने का अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढे :Heat Wave Alert : अगले पांच दिनों तक मैदानी इलाकों में बनी रहेगी गर्मी और उमस
चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार हरियाणा स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड के मुताबिक 24 मई तक हरियाणा में मौसम गर्म बना रहेगा।इस दौरान दिन का तापमान बढ़ेगा और गर्म हवाएं भी चलेंगी।बीच-बीच में हल्के बादल भी देखे जा सकते हैं। शाम और रात में धूल भरी हवाएं चलने का भी अनुमान है।Haryana Ka Mausam
यह भी पढे :Bharat Me Monsoon Pahucha : अंडमान निकोबार द्वीप समूह मे पहुचा मानसून,होने लगी झमाझम बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। समय-समय पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदल जाएगा। बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का विशेष ख्याल रखना होगा ।भीषण गर्मी के कारण हरियाणा के कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।