Chankya Niti

Chanakya Niti:आपको कभी धनवान नहीं बनने देंगी ये आदतें,तुरंत छोड़ दें इन्‍हें

चाणक्य के अनुसार शरीर को साफ रखने के साथ-साथ दांतों और कपड़ों को भी साफ रखना बहुत जरूरी है। जो मनुष्य नियमित रूप से स्नान नहीं करते और गंदे कपड़े पहनते हैं उन पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है।

Chanakya Niti:चाणक्‍य अपने समय के महानतम शिक्षकों में से एक थे। उन्होंने मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई शिक्षाएं दीं, जो आज भी लोगों का मार्गदर्शन करती हैं।

चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में उन चार आदतों के बारे में बताया है, जो मनुष्य को हमेशा गरीबी की राह पर धकेलती हैं। इन चार आदतों वाला मनुष्य जीवन में कभी अमीर नहीं बन सकता।

आपको कभी धनवान नहीं बनने देंगी ये आदतें,तुरंत छोड़ दें इन्‍हें

चाणक्य के अनुसार शरीर को साफ रखने के साथ-साथ दांतों और कपड़ों को भी साफ रखना बहुत जरूरी है। जो मनुष्य नियमित रूप से स्नान नहीं करते और गंदे कपड़े पहनते हैं उन पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है।ऐसे मनुष्य जीवन भर बीमारियों को आकर्षित करते हैं और इसी पर वे अपना सारा पैसा खर्च करते हैं।

चाणक्य के अनुसार सुबह का समय सबसे कीमती होता है इसलिए हमेशा सुबह जल्दी उठना चाहिए।वहीं जो मनुष्य सुबह देर से उठते हैं, वे कई बीमारियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।ऐसे मनुष्य पर कभी भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है।वे अपना पूरा जीवन गरीबी में जीते हैं।

चाणक्य कहते हैं कि जिन मनुष्य को कड़वा बोलने की आदत होती है।वे हमेशा नकारात्मकता फैलाते हैं।उनके साथ कोई नहीं रहता।इस कारण उनके लिए सफलता के सभी दरवाजे बंद हो जाते हैं और वे गरीबी में जीवन गुजारते हैं।

भोजन सभी प्राणियों के लिए महत्वपूर्ण है।चाणक्य के अनुसार सभी मनुष्य को समय पर खाना खाना चाहिए।इससे हमारे शरीर के अंदर आवश्यक मात्रा में शक्ति और ऊर्जा बनी रहती है।लेकिन कई मनुष्य जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। ऐसे मनुष्य का ध्यान हमेशा खाने पर रहता है, जिससे वे धन संचय नहीं कर पाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button