Chankya Niti

Chanakya Niti:मुश्किल के समय करें ये काम,बाल भी बांका नहीं कर पाएगा आपका दुश्मन

चाणक्य कहते हैं कि संकट के समय सतर्क रहना बहुत जरूरी है,क्योंकि संकट के समय अवसर सीमित होते हैं और चुनौतियाँ बड़ी होती हैं।जरा सी गलती गंभीर नुकसान का कारण बन सकती है,इसलिए पहले से ही सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

Chanakya Niti:मनुष्य का आचरण ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है। व्यवहार से व्यक्तित्व की पहचान होती है।चाणक्य ने मनुष्य के व्यवहार के बारे में कई विचार साझा किए हैं। मुस्किल समय में कैसा व्यवहार करना चाहिए,इस पर भी चाणक्य ने लिखा है।चाणक्य बताते हैं कि संकट के समय यदि मनुष्य का आचरण समय और परिस्थिति के अनुसार सही हो तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोकता।

मुश्किल के समय करें ये काम,बाल भी बांका नहीं कर पाएगा आपका दुश्मन

संयम-समझदारी जरूरी
किसी भी लड़ाई को जीतने के लिए संयम और समझदारी दोनों का होना जरूरी है।संकट के समय में उचित सलाह, ज्ञान, अनुभव और साहस ही आपकी ताकत हैं।विपरीत परिस्थितियों में इन बातों को कभी भी नजरअंदाज न करें।ऐसे समय में डरें नहीं, धैर्य रखें और आपदाओं से निपटने का रास्ता खोजें।इससे आपको सफलता मिलेगी।

पैसा बचाना जरूरी
भविष्य में आने वाले किसी भी कठिन समय से निपटने के लिए मनुष्य को धन का संचय करना चाहिए क्योंकि धन की देवी लक्ष्मी का स्वभाव चंचल होता है और वह हर समय एक ही स्थान पर नहीं रहती हैं। तो एक समय ऐसा आता है जब इकट्ठा किया हुआ धन भी नष्ट हो जाता है। इसलिए भविष्य के लिए पैसा बचाना जरूरी है।

कमी न निकालें
जब दुश्मन सिर पर मंडरा रहा हो तो एक-दूसरे पर दोषारोपण करने के बजाय एक-दूसरे पर भरोसा करें।गलतियाँ गिनाने से केवल समय बर्बाद होता है इसलिए ऐसे समय में गंभीरता से लें और मुसीबत से लड़ने का रास्ता खोजने के सभी प्रयासों पर विचार करें।जब परेशानियां चारों ओर से घिरी हों तो मनुष्य को इन दो बातों पर विचार करना चाहिए, इससे समस्या का समाधान ढूंढना और सफलता हासिल करना आसान हो जाएगा।

सतर्क रहें
चाणक्य कहते हैं कि संकट के समय सतर्क रहना बहुत जरूरी है,क्योंकि संकट के समय अवसर सीमित होते हैं और चुनौतियाँ बड़ी होती हैं।जरा सी गलती गंभीर नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए पहले से ही सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button