Chankya Niti

Chanakya Niti:इन गुणों वाली लड़की से हो जाए शादी तो घर बन जाता है स्वर्ग

चाणक्य के अनुसार मनुष्य को शादी से पहले पार्टनर चुनते समय उसके शरीर के बजाय उसके गुणों को परखना चाहिए।

Chanakya Niti :चाणक्य भारत ही नहीं बल्कि विश्व के महानतम अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण बालक चन्द्रगुप्त मौर्य को सम्पूर्ण भारत का सम्राट बना दिया था।

चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवनसाथी चुनने को लेकर कई बातों का जिक्र किया है।पति-पत्नी का रिश्ता बहुत अहम होता है।

शास्त्र कहते हैं कि ये रिश्ते पहले से ही बनते हैं। कई महिलाएं ऐसी होती हैं जो अपने पति की सोई हुई किस्मत को जगा देती हैं। इनकी किस्मत में ऐसा बदलाव आता है जो शादी से पहले नहीं आता।

पत्नियां अपने पतियों के लिए भाग्यशाली साबित हुई हैं।चाणक्य भी इस बात का समर्थन करते हुए कहते हैं कि पत्नियों के कुछ विशेष गुण पति को भाग्यशाली बनाने में मदद करते हैं।

चाणक्य के अनुसार मनुष्य को शादी से पहले पार्टनर चुनते समय उसके शरीर के बजाय उसके गुणों को परखना चाहिए।

चाणक्य के अनुसार पुरुषों को किसी खूबसूरत स्त्री के पीछे नहीं भागना चाहिए। चाणक्य के अनुसार अगर पत्नी अनुशासित हो तो वह संकट के समय में भी परिवार का ख्याल रखती है।

चाणक्य के अनुसार स्त्री में बाहरी सुंदरता से ज्यादा मन की सुंदरता होनी चाहिए। साथ ही इसमें धैर्य भी होना चाहिए।

चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति धार्मिक कर्तव्यों में विश्वास रखता है, वह प्रतिष्ठित होता है। इसलिए शादी से पहले यह जान लेना चाहिए कि वे धार्मिक रीति-रिवाजों में कितनी आस्था रखती हैं।

चाणक्य के अनुसार क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है।चाणक्य कहते हैं कि जो स्त्री बहुत अधिक क्रोधित रहती है वह कभी भी परिवार को खुश नहीं रख सकती।

चाणक्य के अनुसार आपको कभी भी ऐसी स्त्री से शादी नहीं करनी चाहिए जो अपनी मर्जी से शादी नहीं कर रही हो, ऐसी स्त्री आपको कभी खुश नहीं रख सकती और न ही आपको सम्मान दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button