Haryana

Sanjay App Launch Haryana:हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संजय ऐप हुई लॉन्च,सड़क दुर्घटनाओं मे आएगी कमी

चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए, हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने 'संजय' नामक एक लोकेशन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

Sanjay App Launch Haryana:चंडीगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए, हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने ‘संजय’ नामक एक लोकेशन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म लॉन्च किया,जिसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,मद्रास के सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र ने विकसित किया है।

यह भी पढे :Drone Facility In Haryana:हरियाणा की मनोहर सरकार ने खेतों में यूरिया छिड़काव के लिए ड्रोन सुविधा की आरंभ,जानिए प्रति एकड़ ड्रोन से यूरिया के छिड़कावे का कितना शुल्क आएगा

संजीव कौशल ने कहा कि यह ऐप लोगों के जेहन में महाभारत के धृतराष्ट्र के संजय की कहानी की तरह हमेशा याद रहेगा।इससे निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

इसके अलावा डेटा कलेक्शन में ‘संजय’ ऐप का भी इस्तेमाल किया जाएगा।मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान में दुनिया में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं और उनमें होने वाली मौतें भारत में होती हैं।

Sanjay App Launch Haryana

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी 2022 के सड़क दुर्घटना के आंकड़े चिंता का विषय हैं। देश में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली कुल मौतों में से 83.4 प्रतिशत मौतें 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के कामकाजी लोगों की होती हैं।

भारत में इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं और उनमें होने वाली मौतें होती हैं।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रकाशित 2022 के दुर्घटना आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में लगभग 60 प्रतिशत मृत्यु में से 5 प्रतिशत मृत्यु सड़कों दुर्घटनाओं मे हुईं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button