Haryana

Tricolor Lights Haryana: तिरंगा लाइटों से जगमगाते नजर आएंगे हरियाणा के शहर,लाइटें लगाने के दिशा निर्देश जारी

शहर को सुंदर बनाने के लिए अधिकारियों से सड़कों के बीच में रंग-बिरंगी और खूबसूरत लाइटें लगवाने को कहा, ताकि शहर रात में जगमगाता रहे।

Tricolor Lights Haryana: कल स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने यमुनानगर और जगाधरी नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक जरूरी बैठक की।बैठक में नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।

यह भी पढे :Haryana News :हरियाणा सरकार अब कबूतरबाजी करने वालो पर कसेगी शिकंजा,ऐसा करने पर 10 साल तक सजा का प्रावधान

भविष्य में काम करने की योजनाओं पर भी चर्चा की।बैठक के दौरान कमल गुप्ता ने नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये है।

दौरे के दौरान उन्होंने अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि यमुनानगर और जगाधरी शहर को ब्यूटीफुल सिटी के तौर पर देखा जाना चाहिए।इसलिए शहर की सफाई व्यवस्था में कोई लापरवाही न बरती जाए।Tricolor Lights Haryana

आवश्यक सभी मशीनें और जनशक्ति नियोजित की जानी चाहिए।उन्होंने सड़कों के बीच/किनारे खड़े पेड़ों की छंटाई करने के भी निर्देश दिये।

शहर को सुंदर बनाने के लिए अधिकारियों से सड़कों के बीच में रंग-बिरंगी और खूबसूरत लाइटें लगवाने को कहा, ताकि शहर रात में जगमगाता रहे।

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि हरियाणा के शहरों में कुल 82,000 तिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी।

यमुनानगर शहर में 4000 से ज्यादा लाइटें लगाई जाएंगी,जिससे शहर के चौराहे खूबसूरत दिखेंगे।हर चौराहे व पार्क को आकर्षक बनाया जाए।इसकी सजावट के लिए विभिन्न स्मारक और फव्वारे लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button