Automobile

Mahindra Bolero:मार्केट में अपना जलवा दिखाने आ रही है महिंद्रा की नई बोलेरो,जानिए इसके लाजवाब फीचर्स और माइलेज

मार्केट में अगर 7 सीटर गाड़ी की बात हो तो सबसे पहले दिमाग में महिंद्रा बोलेरो का ही नाम आता है। गांव से लेकर शहर तक हर कोई इन्हें काफी पसंद करता है।

Mahindra Bolero:मार्केट में अगर 7 सीटर गाड़ी की बात हो तो सबसे पहले दिमाग में महिंद्रा बोलेरो का ही नाम आता है। गांव से लेकर शहर तक हर कोई इन्हें काफी पसंद करता है।

इसका लाजवाब Look और दमदार फीचर्स लोगो को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि महिंद्रा जल्द ही बोलेरो का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी मे है।

नए बोलेरो मे इसमें आपको नए फीचर्स के साथ नया अपडेटेड इंजन भी मिलेगा। इसके लुक और डिजाइन में भी अहम बदलाव किए जाएगे। मार्केट में बढ़ती मांग को ध्यान मे रखते हुए महिंद्रा बोलेरो का नया अपडेट लॉन्च कर सकती है।

दमदार फीचर्स
आपको कीलेस एंट्री,औक्स और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ-सक्षम म्यूजिक सिस्टम,सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिमोट फ्यूल लिड ओपनर, मैनुअल एसी और पावर स्टीयरिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

शक्तिशाली इंजन
इसमें आपको 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन मिल सकता है। इंजन 75 BHP की पावर और 210 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इस इंजन में आपको 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा।

दमदार लुक
फ्रंट में नई ग्रिल के साथ नया बोनट, बंपर और नए LED हेडलैंप मिल सकते हैं। साथ ही इसमें महिंद्रा का नया LOGO भी देखने को मिल सकता है। इसे नीचे की ओर फॉग लैंप से लैस किया जा सकता है।

दमदार माइलेज
माना जा रहा है कि यह 16 किमी प्रति लीटर की माइलेज देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button