Weather

Haryana Weather: हरियाणा में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक,दिन-रात के तापमान में गिरावट,

Aaj Ka Mausam:मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा।साथ ही सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होगा।

Haryana Weather : हरियाणा का मौसम लगातार करवट ले रहा है। हाल ही में हुई बारिश का असर अब मौसम पर पड़ने लगा है। फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह और शाम का मौसम थोड़ा ठंडा रहने की उम्मीद है।

फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है।मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य से मानसून विदा होने वाला है।इससे बारिश पूरी तरह से रुक जाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा।साथ ही सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है राज्य में हल्की ठंडी हवाओं के साथ सुहावने मौसम की उम्मीद की जा सकती है।

सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने वाला है। इस मानसून सीजन में बारिश की बात करें तो राज्य के छह जिलों में सामान्य से कम और 16 जिलों में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Related Articles

दिन का अधिकतम तापमान गिर गया है। जो लोग गर्मी से परेशान रहते थे उन्हें अब इससे निजात मिल गई है। अब बारिश की कमी से किसानों को फायदा होने वाला है क्योंकि रुक-रुक कर हो रही बारिश से फसल बर्बाद होने का डर था।

बाढ़ के कारण किसानों को पहले ही नुकसान हो चुका है।हरियाणा की मंडियों में बाजरा और धान की फसल की आमद भी बड़े पैमाने पर शुरू हो गई है।बाजारों में खरीदारी भी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button