Weather

Monsoon News 7 July 2024 : आज रात को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में होगी जमकर बारिश, 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान

आज रात को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित विभिन्न क्षेत्रों में मॉनसून की रिमझिम बारिश होने की संभावना है।

Monsoon News 7 July 2024 : दक्षिण-पश्चिम मानसून कल हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अधिक हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। अगले 4 से 5 दिनों में मॉनसून के पूरे भारत में छा जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अपने तय समय से एक हफ्ते पहले ही भारत में दस्तक दे दी थी। 3 से 4 जुलाई तक दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश जारी रही। भारत में आमतौर पर मानसून 8 जुलाई तक पहुंचता है।

Monsoon News 7 July 2024

इस साल मॉनसून सुपरसोनिक रफ्तार से आगे बढ़ा था। भारी बारिश के कारण असम, अरुणाचल प्रदेशऔर मेघालय समेत कई राज्यों में बाढ़ आ गई है।

यह भी पढे : Aaj Sham Ka Monsoon Update : राजस्थान,हरियाणा और पंजाब में आज शाम होते होते मौसम ने ली करवट, आज रात को इन राज्यों में जमकर होने वाली है बारिश

इस साल जुलाई के पहले हफ्ते में खूब बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई की बारिश ने जून में कम हुई बारिश की भरपाई कर दी है। दरअसल, इस साल जून में सबसे कम बारिश हुई।

Monsoon News 7 July 2024

मौसम विभाग के पूर्वानुमान से पता चलता है कि अगले कुछ हफ्तों तक भारत में व्यापक बारिश जारी रहेगी। पश्चिमी तट के साथ-साथ भारत के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढे : Weather Forecast Today : उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक मॉनसून का कहर जारी, कई नदियों में पानी खतरे के निशान के करीब

आज रात को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित विभिन्न क्षेत्रों में मॉनसून की रिमझिम बारिश होने की संभावना है।

Monsoon News 7 July 2024

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश के साथ-साथ 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button