Weather

Rain in Haryana:हरियाणा मे आज रात को सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ,

मौसम विभाग के अनुसार,हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।हरियाणा के नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Rain in Haryana: हरियाणा में मौसम बदल गया है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई।हरियाणा में बारिश से हवा साफ हो गई है।

यह भी पढे :Vivo Y200: Vivo ने लॉन्च किया 64MP कैमरे और 256GB स्टोरेज वाला धांसू स्मार्टफोन, ऑफर मे मिल रहा है बिल्कुल सस्ता

मौसम साफ होने से रात के तापमान में गिरावट आई।बारिश के कारण कल सुबह घना कोहरा छाया रहा।कोहरे के कारण ज्यादा दूर नहीं दिख रहा था।

आज से अफगानिस्तान और पाकिस्तान से नई पश्चिमी विक्षोभ हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पहाड़ों की ओर बढ़ेंगी।इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण 5 फरवरी तक मौसम बदलता रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार,हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।हरियाणा के नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इनमें महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,झज्जर,रोहतक,सिरसा,फतेहाबाद,हिसार,भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।कल पूरे हरियाणा में भारी बारिश की उम्मीद है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,कृषि मौसम विज्ञान विभाग,डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम साफ होने पर रात का तापमान गिरता है और अधिकतम तापमान बढ़ता है।

आज से पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय होने पर रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।6 फरवरी के बाद,मौसम साफ होगा और तापमान फिर से गिर जाता है,जिससे ठंड बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button