World’s Top Currency 2023: अमेरिकी डॉलर नहीं बल्कि ये हैं दुनिया की 5 सबसे मजबूत करेंसी, जाने विश्व में सबसे महंगी करेंसी कौन सी है?
World's Top Currency 2023: दुनिया के हर देश में उस देश की मुद्रा प्रचलन में है। कुछ भी खरीदने या बेचने के लिए उस देश की मुद्रा की आवश्यकता होती है। लेकिन हर देश की मुद्रा का मूल्य अलग-अलग होता है।

World’s Top Currency 2023: आमतौर पर लोग सोचते हैं कि अमेरिकी डॉलर दुनिया की सबसे महंगी मुद्रा है लेकिन ऐसा नहीं है। आज हम आपको दुनिया की पांच करेंसी के बारे में बताने जा रहे हैं जो डॉलर से भी ज्यादा मजबूत हैं।
कुवैती दीनार को दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा माना जाता है। 1 कुवैती दिनार $3.26 के बराबर है। एक कुवैती दीनार भारतीय रुपये के मुकाबले 268.21 भारतीय रुपये के बराबर है।
बहरीन दीनार दुनिया की दूसरी सबसे मजबूत मुद्रा है। एक बहरीन दीनार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2.65 अमेरिकी डॉलर के बराबर है। 1 बहरीन दिनार 218.36 भारतीय रुपये के बराबर है।
ओमानी रियाल दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत मुद्रा है। एक ओमानी रियाल $2.60 के बराबर है। 1 ओमानी रियाल 213.82 भारतीय रुपये के बराबर है।
जॉर्डन की मुद्रा, जॉर्डनियन रियाल, दुनिया की चौथी सबसे मजबूत मुद्रा है। एक जॉर्डनियन रियाल $1.14 और 115.85 भारतीय रुपये के बराबर है।
ब्रिटिश पाउंड दुनिया की पांचवीं सबसे मजबूत मुद्रा है। एक ब्रिटिश पाउंड 1.24 अमेरिकी डॉलर और 101.80 भारतीय रुपये के बराबर है।