Viral

Vastu Tips For Home:घर के मुख्य द्वार पर इन पौधों को लगाना होता है अति शुभ,बनी रहती है घर मे खुशहाली

घर में केले का पौधा लगाना बहुत ही शुभ और उचित माना जाता है क्योंकि केले का पौधा बहुत ही पवित्र माना जाता है।

Vastu Tips For Home:घर में प्रवेश मुख्य द्वार से होता है। कहा जाता है कि यह दरवाजा घर में सुख-शांति का रास्ता खोलता है। ऐसा माना जाता है कि घर का मुख्य द्वार देवी लक्ष्मी का आगमन होता है इसलिए मुख्य द्वार का बहुत महत्व होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कुछ पौधे लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ये ऐसे पौधे हैं जो घर में सकारात्मकता का प्रवाह बनाए रखते हैं। इन पौधों को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा भी घर से दूर रहती है। आइए जानते हैं वो कौन से पौधे हैं जिन्हें घर में लगाना अच्छा होता है।

तुलसी का पौधा
तुलसी की विशेष धार्मिक मान्यता है। यह पौधा घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है और कहा जाता है कि इसे घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आर्थिक परेशानियों को दूर रखने के लिए भी तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है।

केले का पेड़
घर में केले का पौधा लगाना बहुत ही शुभ और उचित माना जाता है क्योंकि केले का पौधा बहुत ही पवित्र माना जाता है।गुरुवार के दिन इसकी पूजा का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार केले का पौधा घर के वास्तु के लिए अच्छा माना जाता है। शास्त्रों में इसे भगवान विष्णु का प्रतीक कहा गया है। वास्तु के अनुसार यह घर के लिए सबसे शुभ पौधों में से एक है।

मनी प्लांट
घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। ऐसा कहा जाता है कि चाहे आप मनी प्लांट को घर के अंदर लगाएं या बाहर, यह पौधा हमेशा घर में खुशियों का घर बना रहता है। जीवन से आर्थिक संकट दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट लगाया जाता है।

चमेली का पौधा
घर के लिए चमेली का पौधा बहुत ही भाग्यशाली और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला पौधा है। कहा जाता है कि इसकी खुशबू तन-मन को महका देती है। अगर आप घर के मुख्य द्वार पर चमेली का पेड़ लगाते हैं तो इससे न सिर्फ घर खुशबू से भर जाएगा बल्कि धन में भी वृद्धि होगी।

फ़र्न का पौधा
फर्न के पौधे देखने में जितने खूबसूरत होते हैं उतने ही भाग्यशाली भी होते हैं। घर के बाहर मुख्य द्वार पर फर्न का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button