Weather

Aaj Ka Mausam : हरियाणा,चंडीगढ़,राजस्थान,पंजाब,दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चलने का रेड अलर्ट जारी,

आईएमडी ने हरियाणा,चंडीगढ़,राजस्थान,पंजाब,दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है।

Aaj Ka Mausam : भारत मौसम विज्ञान विभाग के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2 दिनों में अंडमान निकोबार और मालदीव में आगे बढ़ेगा।

केरल में चक्रवात जैसा मौसम बना हुआ है।तमिलनाडु,कर्नाटक,केरल,तेलंगाना,रायलसीमा,तटीय आंध्र प्रदेश में आज से अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

आईएमडी ने हरियाणा,चंडीगढ़,राजस्थान,पंजाब,दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।आईएमडी ने अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है।

पूरे उत्तर पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ऊपर है और पिछले 2 से 3 दिनों में इस क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान में अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

यह भी पढे :Heat Wave Alert : अगले पांच दिनों के लिए उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने का रेड अलर्ट जारी,भीषण गर्मी से जन जीवन बेहाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की है, जिससे देश के कई हिस्सों को चिलचिलाती गर्मी पड़ेगी। दिल्ली में आज तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढे :Loo Ka Alert : भारत मे गर्मी ने बरपाया अपना कहर!,एसी और कूलर के भी छूटे पसीने

आईएमडी के अनुसार,राजस्थान,हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेश, के कुछ हिस्सों में कल भी भीषण गर्मी जारी रहेगी।IMD के अनुसार , झारखंड,पश्चिम बंगाल,गुजरात,मध्य प्रदेश,बिहार,उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के ज्यादातर हिस्सों में लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

IMD ने इस सप्ताह कर्नाटक,तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में आज और कल भारी बारिश होगी,जबकि अगले सात दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button